Free Fire में नूडल्स का तड़का: Noodlicious Booyah Pass से पाएं नए रिवॉर्ड्स और इमोट्स
मई 2025 में Free Fire MAX ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक ज़बरदस्त सरप्राइज़ लेकर आया है Noodlicious Booyah Pass। अगर आप भी Free Fire के दीवाने हैं और हर सीज़न में कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो यह पास आपके लिए है। Ramen-थीम पर आधारित यह सीज़नल पास नूडल्स से प्रेरित यूनिक in-game आइटम्स और रिवॉर्ड्स से भरा हुआ है जो गेमिंग के मज़े को दोगुना कर देगा।
क्या है Noodlicious Booyah Pass
Noodlicious Booyah Pass, Free Fire MAX का मई 2025 का स्पेशल रिवॉर्ड सीज़न है। इसमें खिलाड़ी रोज़ाना और हफ्तावार मिशन पूरे कर के Booyah Pass Points इकट्ठा करते हैं और लेवल बढ़ाकर शानदार इनामों को अनलॉक करते हैं। इस सीज़न की सबसे खास बात है इसकी नूडल्स-थीम, जिसमें Ramen Bowl Outfit, Cup-shaped गाड़ी स्किन, Noodles Sniper, Backpack, और नूडल्स खाने वाला Emote तक शामिल है।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
यह खास Booyah Pass 1 मई 2025 को लॉन्च हुआ और 31 मई 2025 तक एक्टिव रहेगा। पूरे महीने भर खिलाड़ी इस पास के ज़रिए अनोखे इनामों का आनंद ले सकते हैं और अपने प्रोफाइल को एक नया Noodlicious Look दे सकते हैं।
Premium और Premium Plus Pass में क्या है खास?
Noodlicious Booyah Pass के दो वर्जन हैं – Premium और Premium Plus।
- Premium Pass में 399 Diamonds में Exclusive Items और इनाम मिलते हैं
- वहीं Premium Plus की कीमत 899 Diamonds है जिसमें पहले से 50 Levels Unlock मिलते हैं और सभी Premium फायदे भी शामिल होते हैं।
Premium Plus खरीदकर आप जल्दी Top Rewards तक पहुंच सकते हैं।
रिवॉर्ड्स की बात ही कुछ और है
खेल की शुरुआत से ही आपको Bowl Ramen Bundle जैसे आउटफिट्स मिलते हैं और जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं,
मिलते हैं:
- Jeep – Cup Ramen
- Lootbox – Ramen Combo
- Heal Sniper – Steamy Ramen
- Backpack – Chef Umami
सबसे आख़िर में Level 100 पर आपको Cup Ramen Bundle मिलता है, जो इस सीज़न का सबसे खास आउटफिट है।
1. Jeep – Cup Ramen किया है?
Jeep – Cup Ramen स्किन Free Fire MAX की उन यूनिक गाड़ी स्किन्स में से है जो आपके गेमिंग स्टाइल को बिल्कुल नया ट्विस्ट देती है। यह स्किन एक Ramen Cup की डिज़ाइन में तैयार की गई है, जिसमें नूडल्स, चॉपस्टिक और स्टीम इफेक्ट्स इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। अगर आप एक Eye-Catching गाड़ी स्किन के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए एक Must-Have है।
2. Lootbox – Ramen Combo किया है?
Lootbox – Ramen Combo गेम में दुश्मनों को हराने के बाद मिलने वाले ड्रॉप को एक मजेदार फूड स्टाइल में बदल देता है। यह लूटबॉक्स नूडल्स, उबले अंडे, और सूप से भरे बाउल की तरह दिखता है जो देखने में जितना क्यूट है, उतना ही यूनिक भी। यह रिवॉर्ड गेम में आपकी एस्थेटिक को बढ़ाता है।
3. Heal Sniper – Steamy Ramen किया है?
Heal Sniper – Steamy Ramen गेम की एक बेहद इनोवेटिव स्किन है जो न सिर्फ अच्छा दिखती है बल्कि इसके ग्राफिक्स और स्टीम इफेक्ट्स इसे standout बनाते हैं। यह स्किन नूडल्स बाउल से इंस्पायर्ड है और इसमें बाउल के ऊपर से उठती हुई स्टीम को ऐड किया गया है, जो इसकी थीम को और भी मजेदार बना देता है।
4. Backpack – Chef Umami किया है?
Backpack – Chef Umami वह रिवॉर्ड है जो गेमिंग के साथ-साथ क्रिएटिविटी को भी दर्शाता है। यह बैकपैक एक छोटे शेफ की तरह डिज़ाइन किया गया है जो नूडल्स को होल्ड कर रहा होता है। इसकी एनिमेटेड मूवमेंट और कलरफुल थीम गेमप्ले के दौरान आपके अवतार को और भी ज़्यादा दिलचस्प बना देती है।
Booyah Pass Ring Event का तड़का
इस सीज़न में एक खास Booyah Pass Ring Event भी चल रहा है, जिसमें खिलाड़ी 9 Diamonds में Spin कर सकते हैं और जीत सकते हैं:
- BP Ring Tokens
- Premium Pass Cards
यह इवेंट और भी ज्यादा रोमांच लाता है क्योंकि इसमें जीतने का Excitement बना रहता है।
Free Players के लिए भी है कुछ खास
अगर आप Premium Pass नहीं खरीदना चाहते, तब भी चिंता की कोई बात नहीं। Free Fire सभी खिलाड़ियों को कुछ Basic Rewards देता है अगर वे Missions पूरे करते हैं। हां, Premium में Extra और Exclusive Rewards जरूर मिलते हैं, लेकिन Free Players भी इस सीज़न का मजा उठा सकते हैं।
Disclimer:
यह लेख केवल सूचना और मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी Free Fire MAX गेम में मई 2025 के मौजूदा डेटा पर आधारित है। Rewards और Events समय के अनुसार बदल सकते हैं, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक Free Fire ऐप को चेक करें।
अगर आपको टेक्नोलॉजी, मोबाइल्स और गैजेट्स से जुड़ी लेटेस्ट और विश्वसनीय खबरें पसंद हैं, तो TazzaBuzz को फॉलो करना न भूलें। आपको स्पोर्ट न्यूज़ पढ़ना है तो Cricketifly पर विजिट करे। और एंटरटेंटमेंट न्यूज़ के लिए Bollywoodbroker पर विजिट करे।